Offer

GK in Hindi- General & Knowledge (online)



व्याकरण के महत्वपूर्ण तथ्य :

(some important facts)

1 .  भाषा क्या है ?

     जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को दूसरों  के सामने प्रकट करते हैं |

2 .  व्याकरण को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है ?

     व्याकरण को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है :
  • वर्ण 
  • शब्द 
  • वाक्य

3 . वर्ण किसे कहते हैं ?

GK in Hindi- General & Knowledge (online)
G.K  about
Hindi
   वर्ण या अक्षर उस उस छोटी से छोटी ध्वनि को कहते हैं,जिसके फिर टुकड़े न हो सकें | 

4 . वर्ण के कितने भेद हैं ?     

     वर्ण के दो भेद हैं :

  • स्वर 
  • व्यंजन

5 . स्वर किसे कहते है ?यह संख्या मैं कितने होते हैं ?

   जिसके बोलने में किसी दूसरे वर्ण की सहायता न ली जाये, उसे स्वर कहते हैं  जैसे :अ ,इ, उ,
   यह संख्या में ग्यारह होते हैं _अ, आ, इ , ई ,उ, ऊ, ए ,ऐ ,ओ ,औ, ऋ |

6 . व्यंजन किसे कहते हैं ?इनकी संख्या कितनी होती है ?

   जिसे बोलने में स्वर की सहायता ली जाए ,उसे व्यंजन कहते हैं | व्यंजन संख्या में तैंतीस होते हैं , जिनमें  से         पच्चीस स्पर्श, चार अन्तस्थ और चार उष्म होते हैं :
कवर्ग :  क ख ग घ ड.
चवर्ग : च छ ज झ ञ
टवर्ग : ट ठ ड ढ ण
तवर्ग : त थ द ध न
पवर्ग : प फ ब भ म
                        य र ल व (अन्तस्थ
                    श ष स ह  (उष्म )    

7 . संयुक्त वर्ण किसे कहते हैं  ?

     भिन्न -भिन्न  वर्णों के मेल से जो वर्ण बनते हैं ,उन्हें संयुक्त वर्ण कहते हैं जैसे :

            क् + ष् +अ = क्ष  
            त् + र् + अ = त्र 
            ज् + ञ् +अ =ज्ञ 

8. द्वित्व वर्ण किसे कहते हैं ?

   एक जैसे वर्णों के मेल को द्वित्व वर्ण कहते हैं जैसे :क्क | पक्का ,सज्जन, लड्डू ,सच्चा आदि |

9 . शब्द किसे कहते हैं ?

    वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहा जाता है जैसे :राम ,पर्वत ,शिखा ,पाठशाला ,सुन्दर आदि |

10. शबद कितने प्रकार के होते हैं ?

       शब्द दो प्रकार के होते हैं |
  • सार्थक :जिसका पूर्ण अर्थ प्रकट हो ,वह सार्थक शब्द है जैसे :राम ,गाय ,पानी ,रोटी ,कपड़ा 
  • निरार्थक :जिसका कोई स्पष्ट अर्थ न हो ,वह निरार्थक शब्द होते हैं जैसे :कायं _कायं ,चूं _चूं ,बैं _ बैं आदि  | 

Some Important Links :




GK in Hindi- General & Knowledge (online)
         

       


Previous
Next Post »

Thanks for your comment. ConversionConversion EmoticonEmoticon